Big accident in Dhanbad: अवैध खनन के दौरान खदान धंसी, देखिये वीडियो
इसके अलावा कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीसीसीएल (BCCL) की कोयला खदानों में अवैध तरीके से कोयला खनन (coal mining) का करोबार चल रहा है। जिसके दौरान अचानक से खदान धंस गई।
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज यानि शुक्रवार को झारखंड के धनबाद (Dhanbad) शहर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, कोयले की अवैध खदान (illegal mining) धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीसीसीएल (BCCL) की कोयला खदानों में अवैध तरीके से कोयला खनन (coal mining) का करोबार चल रहा है। जिसके दौरान अचानक से खदान धंस गई। सीआईएसएफ (CISF) जवानों की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया है। कोयला खदान धसने से इलाके में हड़कंप का माहौल देखा जा सकता है।
#WATCH झारखंड: धनबाद में बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की खुली खदान का एक हिस्सा ढह गया। एक शव बरामद कर लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/gnKV7Jz6Ac