मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

इन दोनों जिलों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
ftfgy

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में चार दिन बाद कोहरे से राहत मिल सकती है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। तापमान गिरने से गलन वाली ठंड खूब परेशान कर रही है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाया रहेगा। इन दोनों जिलों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है।