Weather Update : देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने जारी किया ठंड का अलर्ट

दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए एक महत्वपूर्ण मौसम अपडेट जारी किया है। कहीं-कहीं बारिश या ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि, उत्तर पश्चिम भारत को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
cold45

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। कड़ाके की ठंड लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रही है। शीतलहर के कारण मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है। जो लोग ठंड कम होने का इंतजार कर रहे थे उन्हें हल्का झटका लग सकता है। दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए एक महत्वपूर्ण मौसम अपडेट जारी किया है। कहीं-कहीं बारिश या ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि, उत्तर पश्चिम भारत को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।