ठंड का डबल अटैक, ऑरेंज अलर्ट जारी

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। वही  उत्तर प्रदेश के लिए भी आज मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के लिए बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

author-image
Sneha Singh
New Update
Meteorological Department

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। बीती रात हुई बारिश से ठंड बढ़ी है। दिल्ली में बीती रात शुरू हुई बारिश कई इलाकों में बूंदाबूंदी के रूप में अब भी जारी है। तापमान में भी गिरावट आई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। वही  उत्तर प्रदेश के लिए भी आज मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के लिए बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।