Crime News : नाबालिग के यौन उत्‍पीड़न के आरोप में मौलाना गिरफ्तार

पीड़ित के पिता की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़का हर दिन मस्जिद में कुरान की आयतें पढ़ने जाता था। आरोपी ने लड़के को फुसलाया और 23 सितंबर की रात को कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
arrest78

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) ने उत्‍तर कन्‍नड़ जिले में एक नाबालिग लड़के के यौन उत्‍पीड़न (sexual harassment) के आरोप में एक मौलाना को गिरफ्तार (arrest) किया है जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। आरोपी की पहचान मौलाना अब्दुल समद जियायी के रूप में हुई है। पीड़ित के पिता की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़का हर दिन मस्जिद में कुरान की आयतें पढ़ने जाता था। आरोपी ने लड़के को फुसलाया और 23 सितंबर की रात को कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया।