Manipur violence: आज दफनाए जाएंगे 35 लोगों के शव

मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदाय के बीच चल रही हिंसा को तीन महीने पूरे हो चुके हैं।

New Update
Kuki-Zo martyrs

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदाय के बीच चल रही हिंसा को तीन महीने पूरे हो चुके हैं। हिंसा में अभी तक 160 लोगों की जानें जा चुकी हैं। जिनमें से कई लोगों के शव इंफाल के अलग-अलग अस्पतालों की मॉर्चुरी में रखे गए हैं। जिनमें से आज कुकी-जो समुदाय के 35 लोगों के शवों को सामूहिक रूप से दफनाया जाएगा। कुकी-जो समुदाय का संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम चुराचांदपुर जिले के लम्का शहर के तुईबोंग शांति मैदान में शवों को दफनाने का कार्यक्रम करेगा।