मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

अब किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही किरेन रिजिजू को अब भू विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) सौंपा गया है।

author-image
Sneha Singh
New Update
President approved

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज यानि गुरुवार को किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल (PM Narendra Modi Cabinet) में बड़ा फेरबदल किया है। अब किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही किरेन रिजिजू को अब भू विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) सौंपा गया है। पीएम मोदी (PM Modi) की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है।