बड़ा झटका...ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल का दौर शुरू हो गया है। बरेली में सपा के पूर्व जिला महासचिव सतेंद्र यादव ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वह अपनी भाभी ब्लॉक प्रमुख किरण यादव के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
bjptmc

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : भाजपा के लखनऊ स्थित कार्यालय में सपा और बसपा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के ब्लॉक प्रमुख ने जहां भाजपा का दामन थामा।  वहीं, भोजीपुरा के ब्लॉक प्रमुख सहित फतेहगंज पूर्वी के चेयरमैन ने भी भाजपा में वापसी की।