Landslide : लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत

भारी बारिश (Heavy Rainfall) के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ (Raigarh) में  लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ और इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
landslide died

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : भारी बारिश (Heavy Rainfall) के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ (Raigarh) में  लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ और इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।  25 से ज्यादा घर इस लैंडस्लाइड की चपेट में आए हैं और करीब 100 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। पहाड़ी इलाका होने के कारण सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF को मुश्किलें हो रही हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुई बारिश के कारण  सड़कें तालाब बन गईं और  पातालगंगा नदी से सटे आपटा गांव का संपर्क टूट चुका है। सड़कों पर पानी चार फीट से भी ज्यादा जमा हुआ है।