Landslide: फिर भूस्खलन कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर

जिला सोलन में कालका-शिमला फोरलेन पर चक्की मोड़ के पास पुनः भूस्खलन(landslide) हुआ है। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के समय कोई भी वाहन वहां से गुजर नहीं रहा था। दोबारा से भूस्खलन होने के चलते अब फिर मार्ग (Way) वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
landslide kalka.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : जिला सोलन में कालका-शिमला फोरलेन पर चक्की मोड़ के पास पुनः भूस्खलन(landslide) हुआ है। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के समय कोई भी वाहन वहां से गुजर नहीं रहा था। दोबारा से भूस्खलन होने के चलते अब फिर मार्ग (Way) वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बता दें आज साढ़े 11 बजे के आसपास ही छोटे वाहनों के आने-जाने के लिए मार्ग बहाल होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली थी। जानकारी के मुताबिक, बड़े वाहन अभी भी नाहन-कुमार हट्टी मार्ग से ही आवाजाही (movement) कर रहे हैं। बता दें हाइवे पर लगातार भूस्खलन का सिलसिला बना हुआ है। इसके साथ ही हाईवे पर दोनों और पुलिस प्रशासन के जवान भी मुस्तैद किए गए हैं।