स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : जिले में नक्सलियों (Naxalites) के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह मामला छोटेडोंगर थाना इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के प्लांट किये गए IED की चपेट में आमदई निको माइंस के दो मजदूर आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। बताया जा रहा है कि आमदई निको माइंस के मजदूर जंगल की तरफ से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान मजदूर का पैर पड़ा प्रेशर बम पर पड़ा, जिससे IED ब्लास्ट (IED bomb blast) हुआ। सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था।