ED अधिकारियों पर हमला: Kolkata HC ने कमजोर जांच पर बंगाल पुलिस को लगाई फटकार

ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर 5 जनवरी को हुए हमले की जांच में ढुलमुल रवैये के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
kol hc

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर 5 जनवरी को हुए हमले की जांच में ढुलमुल रवैये के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। उस समय ये हमला किया गया जब ईडी और सीएपीएफ कर्मियों राशन वितरण मामले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के आवास पर छापेमारी और तलाशी का प्रयास किया।