32 साल बाद इंसाफ, Mukhtar Ansari को उम्रकैद की सजा

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को अवधेश राय हत्याकांड (Awadesh Rai Murder Case) में उम्रकैद की सजा सुना दी गई है। साथ ही कोर्ट ने उन पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। आज ही मुख्तार को दोषी करार दे दिया गया। 

author-image
Sneha Singh
New Update
Mukhtar Ansari

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: उत्तर प्रदेश में माफिया पर कानून का शिंकजा लगातार कस रहा है। लगता है जैसे माफिया पर मुसीबतों के पहाड़ टूट पड़ा है। आज यानि सोमवार को अदालत ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर बड़ा फैसला सुनाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 32 साल बाद मुख्तार को सजा का ऐलान हुआ है। माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को अवधेश राय हत्याकांड (Awadesh Rai Murder Case) में उम्रकैद की सजा सुना दी गई है। साथ ही कोर्ट ने उन पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। आज ही मुख्तार को दोषी करार दे दिया गया।