दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए पहली बार स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदेभारत एक्सप्रेस को शामिल किया गया है।

New Update
 train

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए पहली बार स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदेभारत एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। नई दिल्ली-पटना के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 16 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस करीब साढ़े 11 घंटे में नई दिल्ली से पटना का सफर तय करेगी।

वंदेभारत ट्रेन कब-कब चलेगी?

वंदेभारत एक्सप्रेस 11, 14 और 16 नवंबर को नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 7:25 बजे चलकर शाम 7 बजे पटना पहुंचेगी। 994 किलोमीटर लंबा यह सफर वंदेभारत करीब 11 घंटे 35 मिनट में पूरा करने की संभावना है। वापसी में 12, 15 और 17 नवंबर को पटना से सुबह 7:30 बजे चलेगी और शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इस दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन पर 5 मिनट और अन्य स्टेशनों पर केवल 2 मिनट रुकेगी। वंदेभारत एक्सप्रेस रास्ते में कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। नई दिल्ली से पटना के बीच यह गाड़ी नवंबर में कुल छह बार फेरे लगाएगी।