Indian Army का अनोखा अविष्कार, एक साथ कई ठिकानों पर मचा सकते है तबाही

सेना के एक मेजर ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है जो एक साथ एक ही समय पर कई ठिकानों को तबाह कर सकता है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
indian army

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, सेना के एक मेजर ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है जो एक साथ एक ही समय पर कई ठिकानों को तबाह कर सकता है। साथ ही इसकी मदद से सेना के जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी। इस अविष्कार को पेटेंट भी मिल चुका है। भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर इसे बड़ी उपलब्धि बताया।