/anm-hindi/media/media_files/zjvGSmIYPlh1t9MUr8am.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोशल मीडिया पर जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट से प्रत्याशी नीतू शतरन वाला का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नीतू को महज 236 वोट मिले थे। इसके बाद वह वह नाले में लेटे दिखाई दिए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सफेद कुर्ता पजामा पहनकर गंदे पानी में लेट गए। इस दौरान उनके गले में कई तख्तियां लटकी हुई थीं।
236 वोट मिलने की ख़ुशी। 😀
— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) July 13, 2024
जालंधर वेस्ट उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी Neetu Shatran Wala परिणाम के बाद। आप के प्रत्याशी ने यहाँ से 55246 वोट से जीत दर्ज की। pic.twitter.com/WuGxFdqilo
वीडियो में देखा जा सकता है कि निर्दलीय प्रत्याशी तमाम लोगों के सामने पानी में लेटने का वीडियो रिकॉर्ड करवा रहे हैं। दरअसल, उन्होंने पहले बयान दिया था कि अगर वह हार गए तो कीचड़ से नहा लेंगे। अपने वादे को पूरा करने के लिए वह गंदे पानी में कूद पड़े।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)