सोते वक्त लगाई लिपस्टिक गायब थी पत्नी की होंठों से, शक में पति ने मचाया बवाल

शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच सब कुछ सही चल रहा था। इसी बीच रात में सोते समय पत्नी ने उसके सामने अपने होठों पर लिपस्टिक लगाई। मगर सुबह जब उसने पत्नी को देखा तो होठों पर लगी लिपस्टिक गायब थी।

author-image
Kalyani Mandal
15 Sep 2023
lips

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आगरा (Agra) से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। महज लिपस्टिक को लेकर यहां एक कपल का रिश्ता खतरे में पड़ गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद का ये मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है। दंपती की काउंसलिंग (counseling) की है और उनसे आगे की बात करने के लिए अगली तारीख भी दी गई है। दरअसल, शहीद नगर का रहने वाला एक शख्स सिकंदरा क्षेत्र में जूते की फैक्ट्री में काम करता है। तीन महीने पहले उसकी शादी हुई है। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच सब कुछ सही चल रहा था। इसी बीच रात में सोते समय पत्नी ने उसके सामने अपने होठों पर लिपस्टिक लगाई। मगर सुबह जब उसने पत्नी को देखा तो होठों पर लगी लिपस्टिक गायब (lipstick missing) थी। इस पर उसने पत्नी से सवाल किया तो वो तरह-तरह की बातें करने लगी।