जेल में कैसे गुजरेंगे CM Kejriwal के दिन? देखिये टाइम टेबल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में क्या-क्या खाने को मिलेगा।और अगले 14 दिन तिहाड़ जेल में कैसे कटेंगे।
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में क्या-क्या खाने को मिलेगा।और अगले 14 दिन तिहाड़ जेल में कैसे कटेंगे।
जेल में केजरीवाल के दिन
1. सुबह साढ़े 6 बजे ब्रेड और चाय दी जाएगी। 2. सुबह साढ़े 10 बजे दाल, सब्जी, 5 रोटी और चावल दिए जाएंगे। 3. दोपहर साढ़े 3 बजे चाय और 2 बिस्किट दिए जाएंगे। 4. शाम 4 बजे लोगों/वकीलों से मिलेंगे। 5. शाम साढ़े 5 बजे दाल, सब्जी, 5 रोटी या चावल मिलेंगे। 6. शाम 6 से 7 बजे अरविंद केजरीवाल को अपने सेल में जाना होगा।