Chandrayaan-3: कहां तक पहुंचा चंद्रयान-3, किस कक्षा में है ?

लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है भारत का चंद्रयान-3। अंतरिक्ष (space) की गहराइयों के अलावा चांद-तारों की चाल पर नजर रखने वाले लोग पल-पल इसके सफर पर नजर रख रहे  हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
chandrayan 3

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है भारत का चंद्रयान-3। अंतरिक्ष (space) की गहराइयों के अलावा चांद-तारों की चाल पर नजर रखने वाले लोग पल-पल इसके सफर पर नजर रख रहे  हैं।  पूरा देश इसकी सफलता की कामना कर रहा है और हर कोई यह जानना चाहता है कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अब तक कहां पहुंचा है और किस कक्षा में प्रवेश कर लिया है। 

चंद्रयान-3  फिलहाल चौथे ऑर्बिट (fourth orbit) में है और पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है। इसरो (ISRO) से मिली जानकारी से मुताबिक, 25 जुलाई को चंद्रयान-3 पांचवीं कक्षा में प्रवेश करेगा। फिर  वह पृथ्वी के ऑर्बिट से सफलतापूर्वक आगे निकल जाएगा। इसके बाद  चंद्रयान-3 चांद के चक्कर लगाएगा और फिर चांद की सतह पर कदम रखेगा।