New Update
/anm-hindi/media/media_files/cFbgjNYqEcKQRKzMfDs0.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : देश के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश (Heavy rain) की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज झारखंड में आज यानी 30 सितंबर से 03 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा, बिहार में 02 और 03 अक्टूबर को भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 01 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)