बाजार में फिर लौटी हरियाली

आज सेंसेक्स 555.95 अंक की तेजी के साथ 61749.25 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने भी आज मालामाल कर दिया। आज निफ्टी में 165.95 अंक की तेजी देखने को मिली, जिसके बाद निफ्टी आज 18255.80 के स्तर पर बंद हुई।

author-image
Sunita Bauri
New Update
market

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: गिरावट के बाद एक बार फिर से बाजार (Market) में तेजी देखने को मिली है। शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही आज हरे निशान में बंद हुए है। सेंसेक्स (Sensex) में आज दमदार तेजी देखने को मिली है और 500 अंकों से ज्यादा चढ़ गया। वहीं निफ्टी (nifty) भी 18250 के पार हो गई है। बाजार में आज कई शेयर तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दिए। आज सेंसेक्स 555.95 अंक की तेजी के साथ 61749.25 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने भी आज मालामाल कर दिया। आज निफ्टी में 165.95 अंक की तेजी देखने को मिली, जिसके बाद निफ्टी आज 18255.80 के स्तर पर बंद हुई।