रावण के पास सब भगवान राम के पास सत्य, इंडिया गठबंधन का 5 सूत्री मांगपत्र

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन की महारैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी ने कहा कि भगवान राम जब लड़े तो उनके पास संसाधन नहीं थे, रथ भी नही था, रावण के पास सब था लेकिन भगवान राम के पास सत्य था।

author-image
Sneha Singh
एडिट
New Update
5 point demand

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन की महारैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी ने कहा कि भगवान राम जब लड़े तो उनके पास संसाधन नहीं थे, रथ भी नही था, रावण के पास सब था लेकिन भगवान राम के पास सत्य था। इतना ही नहीं प्रियंका ने ये भी बताया कि इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के सामने अपनी मांगे भी रखीं। 

ये मांगे इस प्रकार हैं- 

1. भारत के चुनाव आयोग को चुनाव में समान अधिकार सुनिश्चित करना चाहिए।

2. चुनाव आयोग को एजेंसियों की कार्रवाई रोकनी चाहिए।

3. अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को रिहा करना चाहिए।

4. चुनावी बॉन्ड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक SIT बनाकर जांच हो।