5 अगस्त को इंडिया गेट पर भव्य समारोह का आयोजन

यह एक तरह से जनजातीय समुदायों के लचीलेपन, प्रगति और समावेशी विकास का जश्न है। 'जनजातीय विकास' को केंद्र में रखकर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में संपूर्ण आदिवासी समुदाय के उत्थान और सशक्तिकरण पर जोर दिया जाएगा।

author-image
Sneha Singh
New Update
fashion show

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) द्वारा 5 अगस्त 2023 को शाम 7 बजे सेंट्रल विस्टा, इंडिया गेट (India Gate) पर एक जनजातीय सांस्कृतिक रात्रि का आयोजन किया जाएगा। यह एक तरह से जनजातीय समुदायों के लचीलेपन, प्रगति और समावेशी विकास का जश्न है। 'जनजातीय विकास' को केंद्र में रखकर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में संपूर्ण आदिवासी समुदाय के उत्थान और सशक्तिकरण पर जोर दिया जाएगा। इस भव्य समारोह (grand ceremony) में आदिवासी संगीत, नृत्य और फैशन शो (fashion show) का आयोजन होगा।