Jharkhand: जब राज्य में थे पीएम मोदी, उस समय विदेशी महिला के साथ हुई हैवानियत

झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की कथित घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला पर्यटक स्पेन से आई है।

New Update
Jharkhand

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की कथित घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला पर्यटक स्पेन से आई है। यह घटना शुक्रवार रात को रांची से 300 किमी दूर हंसडीहा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुरुमाहत में हुई। बताया गया है कि महिला पर्यटक अपने साथी के साथ यहां एक टेंट में रुकी थी। इस घटना में सात से 8 युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वहीं, बाकी लोगों की तलाश जारी है। पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि झारखंड में यह घटना उस समय हुई, जब पीएम मोदी खुद राज्य में थे। उन्होंने झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर चंपई सोरेन सरकार को घेरा भी था।