Sikkim Floods: सिक्किम में बाढ़ का प्रकोप जारी, अब तक सात जवानों समेत 21 की मौत

गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भारतीय सेना के लापता जवानों की तलाश जारी है। सिंगताम के पास बुरडांग में घटना स्थल पर सेना के वाहनों को खोदकर निकाला जा रहा है।

New Update
flood sikkim

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : सिक्किम में आई बाढ़ में सात सैनिकों सहित कम से कम 21 लोग मारे गए हैं। गौरतलब है कि इस बाढ़ में भारतीय सेना के 23 जवान भी लापता हुए थे। फिलहाल अभी भी 15 जवानों की तलाश जारी है।