मुख्यमंत्री के खिलाफ अश्लील टिप्पणी पोस्ट करने वाले आरोपी पर FIR

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता, अंधेरी निवासी 56 वर्षीय महिला है। उसके अनुसार जिस फेसबुक अकाउंट पर अश्लील टिप्पणी पोस्ट की गई थी, वह शिवसेना कार्यकर्ता के नाम पर है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
FIR$%

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता, अंधेरी निवासी 56 वर्षीय महिला है। उसके अनुसार जिस फेसबुक अकाउंट पर अश्लील टिप्पणी पोस्ट की गई थी, वह शिवसेना कार्यकर्ता के नाम पर है।