फैशन डिजाइनर ने बिजनेसमैन दोस्त पर लगाया रेप का आरोप

इस दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया, यौन उत्पीड़न किया और उस पर हमला किया। शिकायत के आधार पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376, 354, 354, और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

author-image
Kalyani Mandal
15 Sep 2023
no rape45

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दिल्ली (delhi) की 28 साल की एक फैशन डिजाइनर ने अपने बिजनेस फ्रैंड पर मुंबई में उसके घर पर रहने के दौरान उसके साथ बलात्कार करने (rape) का आरोप लगाया है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पीड़ित ने इस संबंध में बुधवार शाम खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि जब वह पहली बार मुंबई गई थी तब मुंबई का भ्रमण करने के लिए पश्चिमी उपनगर खार में अपने एक व्यवसायी मित्र के आवास पर रुकी थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया, यौन उत्पीड़न किया और उस पर हमला किया। शिकायत के आधार पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376, 354, 354, और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।