गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन

उनके निधन के बाद, शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनके अहमदाबाद में उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने की संभावना है। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
 BREAKING NEWS

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी प्रदीप शाह का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी। राजेश्वरीबेन साल की थी। उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद इलाज चल रहा था, और बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पिछले हफ्ते, शाह ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी उनसे मुलाकात की थी। उनके निधन के बाद, शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनके अहमदाबाद में उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने की संभावना है।