/anm-hindi/media/media_files/h20xsHBVKo6OpORIaN6o.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : CRPF ने व्हील्ड आर्मर्ड एंफीबायस प्लेटफाॅर्म (WhAP Vehicles) वाहनों को अपने बेड़े में शामिल कर लिया। इस अत्याधुनिक वाहन से सीआरपीएफ को जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी मदद मिलेगी।
यह अत्याधुनिक वाहन जमीन और पानी दोनों अभियानों में कारगर हैं। इसमें बाई 8 का अत्याधुनिक प्लेटफाॅर्म है। इसमें एर्गोनाॅमिक्स, माॅडयूलर बैलिस्टिक सुरक्षा है। इसके अलावा यह वाहन ऑटोमैटिक ग्रेनेड लाॅन्चर से लैस है। पानी में यह नदी की धारा के विपरीत भी चल सकता है। पानी में इसकी स्पीड 8 से 10 किमी. प्रति घंटा होती है। यह पहाड़ी इलाकों में भी अच्छा प्रदर्शन करता है। इसका वजन लगभग 24 टन है। इसकी लंबाई 8 मीटर और चैड़ाई 3 मीटर है। यह वाहन पुरी तरह बुलेटपू्रफ और बारूदी सुरंग से सुरक्षित हैं। यह वाहन एक स्वचालित टायर इन्फ्लेशन सिस्टम से लैस है जो फायर करने के दौरान सटीकता का ध्यान रखती है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)