भारतीय नौसेना की जांबाजी, मुंदर में पाकिस्तान की मदद

भारतीय युद्धपोत INS सुमित्रा ने सोमवार को अदन की खाड़ी में सोमाली समुद्री लुटेरों को करारा जवाब दिया है और 19 पाकिस्तानी नागरिकों समेत ईरानी जहाज को बचाया है।

New Update
2 pakistan

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : भारतीय नौसेना का अरब सागर में दबदबा देखने को मिल रहा है। भारतीय युद्धपोत INS सुमित्रा ने सोमवार को अदन की खाड़ी में सोमाली समुद्री लुटेरों को करारा जवाब दिया है और 19 पाकिस्तानी नागरिकों समेत ईरानी जहाज को बचाया है। इन लुटेरों ने मछली पकड़ने वाले जहाज को किडनैप कर लिया था। रविवार को जहाज से इमरजेंसी कॉल आया था। जिसके बाद युद्धपोत ने समुद्री डकैती विरोधी अभियान चलाया और बड़ी सफलता हासिल की।