/anm-hindi/media/media_files/k6nDRtD2kMfDLkKK4gVV.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारत में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार पर सरकार का खास ध्यान दे रही है। देश के कई शहरों में मेट्रो परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसके चलते कई नए रिकॉर्ड भी बन रहे हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड हाल ही में देश की सबसे पुरानी कोलकाता मेट्रो ने बनाया जब देश में पहली अंडरवाटर मेट्रो चली। इसके अलावा कोलकाता मेट्रो के नाम ही देश के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन का रिकॉर्ड है। हावड़ा मैदान स्टेशन कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन पर स्थित है। इस स्टेशन की गहराई करीब 33 मीटर है। अब हावड़ा मैदान स्टेशन के पास देश के सबसे गहरे स्टेशन होने का रिकॉर्ड ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाला है। क्योंकि देश के एक अन्य शहर में इससे भी गहरा स्टेशन बन रहा है। यह मेट्रो स्टेशन पुणे में बन रहा है। रिपोट्स के मुताबिक सिविल कोर्ट इंटरचेंज स्टेशन 33.1 मीटर के करीब गहरा होगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)