रेलवे स्टेशन में मिली महिला की लाश

"मदनगीर निवासी शिकायतकर्ता संजय कुमार पुलिस स्टेशन आए और रिपोर्ट दी कि उनकी मां शुक्रवार सुबह से लापता हैं।" शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी मां बिना किसी को बताए घर से चली गई

author-image
Kalyani Mandal
10 Sep 2023
lash56

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दक्षिण दिल्ली (south delhi) से लापता हुई 45 वर्षीय महिला का शव नोएडा (Noida) में मिला है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। पिंकी निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन ( railway station) में क्लर्क के रूप में काम करती थी और शुक्रवार से लापता थी। अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह अंबेडकर नगर थाने में एक महिला के लापता होने की सूचना मिली। अधिकारी ने कहा, "मदनगीर निवासी शिकायतकर्ता संजय कुमार पुलिस स्टेशन आए और रिपोर्ट दी कि उनकी मां शुक्रवार सुबह से लापता हैं।" शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी मां बिना किसी को बताए घर से चली गई और कई प्रयासों के बावजूद वह उसका पता नहीं लगा सका।