Cyclone: कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान 'मिधिली'

चक्रवात ‘मिधिली’ के कमजोर होकर दबाव क्षेत्र में तब्दील होने के बाद त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार को बारिश नहीं हुई। एक दिन पहले इन दोनों राज्यों में भारी बारिश हुई थी।

author-image
Kalyani Mandal
18 Nov 2023
New Update
cyclone midhili.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : चक्रवात ‘मिधिली’ के कमजोर होकर दबाव क्षेत्र में तब्दील होने के बाद त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार को बारिश नहीं हुई। एक दिन पहले इन दोनों राज्यों में भारी बारिश हुई थी। आईएमडी की ओर से जानकारी के अनुसार, चक्रवाती तूफान बांग्लादेश तट को पार करने के बाद कमजोर होकर गहरे दबाव क्षेत्र और फिर दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया। यह त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 50 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में स्थित है।

मिजोरम में आसमान साफ रहा और त्रिपुरा में बादल छाए रहे है। शनिवार तड़के से दोनों में से किसी राज्य में बारिश नहीं हुई है।