दरिंदगी की सारी हदें पार, IAS बनने का सपना दिखा कर लूटी इज्जत
कोचिंग संचालक पर आरोप है कि उसने नाबालिगों को आईएएस (IAS) बनाने का सपना दिखाया फिर उनके साथ यौन शोषण किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह दरिन्दा जबरन लड़कियों की अश्लील वीडियो भी बनता था।
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शिक्षक (teacher) को भगवान का दर्जा दिया गया है लेकिन झारखंड (Jharkhand) के एक टीचर ने इस पेशे को शर्मसार कर दिया है। झारखंड के रांची में यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कराने वाले कोचिंग (coaching) संचालक पर दो नाबालिगों ने यौन शोषण (Sexual Exploitation) का आरोप लगाया है। कोचिंग संचालक पर आरोप है कि उसने नाबालिगों को आईएएस (IAS) बनाने का सपना दिखाया फिर उनके साथ यौन शोषण किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह दरिन्दा जबरन लड़कियों की अश्लील वीडियो भी बनता था।