कोरोना के मामलों ने फिर से पकड़ी रफ्तार

कोरोना के मामलों ने फिर रफ्तार पकड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस दौरान 15 लोगों की जान चली गयी।

author-image
Sunita Bauri
New Update
corona virus

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा बीते 195 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 23 सितंबर को 5,383 मोमले सामने आए थे। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,587 हो गई है। इस दौरान 13 लोगों की जान गई। इनमें कर्नाटक-महाराष्ट्र में दो-दो और केरल-पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हुई। केरल ने सात पुरानी मौतों को भी सूची में अपडेट कराया। देश में अब तक पांच लाख 30 हजार 929 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं।