NDPS Act Case : कांग्रेस विधायक हुए गिरफ्तार

सुखपाल सिंह खेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ वह आवाज उठाते रहे हैं। बदलाखोरी की राजनीति करते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
MLA3

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज सुबह चंडीगढ़ (Chandigarh)  से पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के विधायक सुखपाल सिंह खैरा (MLA Sukhpal Singh Khaira) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार (arrest) कर लिया है। पुलिस (police) का कहना है कि उनके खिलाफ एक पुराना NDPS Act का मामला था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अरेस्ट किया जा रहा है। जल्द उन्हें जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, सुखपाल सिंह खेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ वह आवाज उठाते रहे हैं। बदलाखोरी की राजनीति करते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।