कांग्रेस ने चार और उम्मीदवारों का किया एलान

कांग्रेस ने सोमवार को चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। कांग्रेस ने लुधियाना से अपने प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को चुनाव मैदान में उतार दिया है।

author-image
Sneha Singh
New Update
congress.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कांग्रेस ने सोमवार को चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। कांग्रेस ने लुधियाना से अपने प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं पंथक सीट श्री आनंदपुर साहिब से हिंदू चेहरे विजय इंदर सिंगला पर दांव खेला गया है। पार्टी ने खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा और गुरदासपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को मैदान में उतारा गया है। अब केवल फिरोजपुर से प्रत्याशी का एलान रह गया है।