बड़ा एक्शन! लगेगा NSA, होगी कार्रवाई

लोकसभा चुनाव से पहले गृह विभाग ने कलेक्टरों को यह अधिकार दिए हैं। प्रदेश में कानून और शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर अपराधियों पर NSA लगाया जाएगा। कलेक्टरों के पास यह अधिकार 1 अप्रैल से लेकर जून 2024 तक रहेगा। 

author-image
Sneha Singh
New Update
nsa

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कलेक्टरों के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी की गई है। अब कलेक्टरों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने का अधिकार मिल गया है। लोकसभा चुनाव से पहले गृह विभाग ने कलेक्टरों को यह अधिकार दिए हैं। प्रदेश में कानून और शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर अपराधियों पर NSA लगाया जाएगा। कलेक्टरों के पास यह अधिकार 1 अप्रैल से लेकर जून 2024 तक रहेगा।