संकटमोचक बने तटरक्षक, नाव में फंसे 300 लोगों को बचाया

एक दिन पहले ही एएनएम न्यूज ने आपको सागर द्वीप समूह में भारतीय तटरक्षक बल की तैयारियां दिखाई थीं। 24 घंटे के भीतर 300 यात्रियों वाली एक नाव के फंस जाने के बाद तटरक्षक बल के जवानों को अपनी जौहर दिखाना का मौका मिला।

New Update
west bengal

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : एक दिन पहले ही एएनएम न्यूज ने आपको सागर द्वीप समूह में भारतीय तटरक्षक बल की तैयारियां दिखाई थीं। 24 घंटे के भीतर 300 यात्रियों वाली एक नाव के फंस जाने के बाद तटरक्षक बल के जवानों को अपनी जौहर दिखाना का मौका मिला।

तीर्थयात्री सागर से लौट रहे थे तभी बीच रास्ते में नाव फंस गई। यात्री घबरा गए और अधिकारियों ने तटरक्षक बल को सूचित किया। समुद्री इकाई के अधिकारी हरकत में आए और नाव में फंसे यात्रियों को बचाया।