CM रवाना हुए राजस्थान

उन्होंने डीए बढ़ाए जाने पर डॉ रमन सिंह के पत्र लिखे जाने पर कहा कि वे आज डीए बढ़ाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। रेलवे के लिए पत्र क्यों नहीं लिखते। ट्रेनें रद्द हो रही है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
bhupes67

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सीटों के दावे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि जब उनकी लोकप्रियता चरम पर थी, तब 52 से 55 सीट से ऊपर नहीं गए, अब कहां से लाएंगे। ऐसा 3 दिसंबर तक अपने कार्यकर्ताओं का ढाढस बंधाए रखने के लिए कह रहे हैं। राजस्थान में सभा और रोड शो के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की।उन्होंने डीए बढ़ाए जाने पर डॉ रमन सिंह के पत्र लिखे जाने पर कहा कि वे आज डीए बढ़ाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। रेलवे के लिए पत्र क्यों नहीं लिखते। ट्रेनें रद्द हो रही है।रेलवे में नौकरी के लिए भी उन्हें पत्र लिखना चाहिए। वे भाजपा (BJP) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैंं।