New Update
/anm-hindi/media/media_files/MHa6bEWRV4dJFVfYIeiP.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : झारखंड के लातेहार में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर जितेंद्र नगेशिया ने आत्मसमर्पण कर दिया। जितेंद्र (Jitendra Nagesia) पर तीन पुलिस जवानों की हत्या के बाद उनके हथियार लूटने सहित करीब एक दर्जन नक्सली वारदातों में शामिल रहने का आरोप है। जितेंद्र ने लातेहार के उपायुक्त हिमांशु मोहन और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के सामने हथियार डाला। 41 वर्षीय जितेंद्र गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ के कुसमी थाना क्षेत्र के पिपरढाबा में रहता था।