बदला स्कूल का टाइमिंग, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में काफी हंगामे के बाद स्कूल की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया। शिक्षा विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। बिहार में स्कूल अब सुबह 9.45 से शाम 4.15 बजे तक चलेंगे। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
21 school

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : बिहार में काफी हंगामे के बाद स्कूल की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया। शिक्षा विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। बिहार में स्कूल अब सुबह 9.45 से शाम 4.15 बजे तक चलेंगे। 

नई अधिसूचना के मुताबिक, स्कूल अब सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक चलेंगे। शनिवार को दोपहर 2 बजे छुट्टी हो जायेगी। शिक्षक स्कूल सुबह 9.45 बजे आयेंगे और स्कूल के कार्यों का निष्पादन कर शाम को 4.15 बजे वापस चले जायेंगे। शाम 4.15 बजे स्कूल बंद हो जाएंगे।