चंद्रयान-3 चंद्रमा पर अपनी सॉफ्ट लैंडिंग के है बेहद करीब

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के अनुसार, चंद्रयान-3 का सबसे महत्वपूर्ण चरण तब शुरू होगा   जब अंतरिक्ष यान 100 किमी की गोलाकार कक्षा से चंद्रमा के करीब जाना शुरू करेगा,

author-image
Kalyani Mandal
New Update
moon

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अंतरिक्ष यान चंद्रमा (Moon) पर अपनी सॉफ्ट लैंडिंग के करीब पहुंच गया है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के अनुसार, चंद्रयान-3 का सबसे महत्वपूर्ण चरण तब शुरू होगा 

 जब अंतरिक्ष यान 100 किमी की गोलाकार कक्षा से चंद्रमा के करीब जाना शुरू करेगा, उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की कक्षा निर्धारण प्रक्रिया 9 से 17 अगस्त (August )तक करने की योजना है। 14 जुलाई को लॉन्च किया गया लॉन्च वाहन मार्क-III रॉकेट अब चंद्रमा के चारों ओर 170 किमी x 4,313 किमी की अण्डाकार कक्षा में स्थापित किया गया है।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के मुताबिक, चंद्रयान-2 की विस्तार से जांच करने के बाद ही कि इसमें क्या गलती है, उसके बाद चंद्रयान-3 का पुनर्निर्माण किया गया। उन्होंने ये भी कहा , भारत (india) का तीसरा चंद्र मिशन अच्छी स्थिति में है।