2024 लोकसभा चुनाव के लिए  कैंपेन थीम जारी

2024 आम चुनावों के लिए भाजपा का प्रचार अभियान 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' थीम पर आधारित होगा। यह थीम सॉन्ग फर्स्ट टाइम वोटर्स कॉन्क्लेव (नव मतदाता सम्मेलन) में लॉन्च किया गया।

author-image
Sneha Singh
New Update
Campaign theme

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 2024 के अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए कैंपेन थीम लॉन्च किया। 2024 आम चुनावों के लिए भाजपा का प्रचार अभियान 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' थीम पर आधारित होगा। यह थीम सॉन्ग फर्स्ट टाइम वोटर्स कॉन्क्लेव (नव मतदाता सम्मेलन) में लॉन्च किया गया।