स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारतीय जनता पार्टी के नेता और जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू के नए दावे पर बवाल शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि UPSC द्वारा चयनित अधिकारी 'डकैत' होते हैं। UPSC अधिकारियों को डकैत कहने तक ही नहीं रुके, बल्कि टुडू ने कहा कि मुर्गी चोर को सजा हो सकती है लेकिन खनन माफिया अधिकारी को कोई छू तक नहीं पाता, क्योंकि व्यवस्था, शासन-प्रशासन उसे बचाने में लगे रहते हैं।
केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ओडिशा के बालासोर जिले में मौजूद एक सरकारी स्कूल में पहुंचे थे। वो यहां स्कूल के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। यहां पर जब उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया तो लोग उनकी बातों को सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने अपने संबोधन के जो कुछ कहा वो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।