प्लेन की आपात लैंडिंग, आग लगने की आशंका

दिल्ली से लंदन जा रहे एक प्लेन की दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई है।बताया जा रहा है यह निर्णय प्लेन में आग लगने की आशंका के बाद लिया गया।

New Update
4 plane

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दिल्ली से लंदन जा रहे एक प्लेन की दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई है।बताया जा रहा है यह निर्णय प्लेन में आग लगने की आशंका के बाद लिया गया। एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक लंदन जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट आग लगने की आशंका कारण शुक्रवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद नई दिल्ली लौट आई। जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए-142 ने नई दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, फ्लाइट लंदन के हीथ्रो के लिए जा रही थी।