/anm-hindi/media/media_files/Mpb9Pg0KyQ2iLXxEl11u.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पांच राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान किया। उनकी इस टीम में कुल 38 नाम हैं। बीएल एल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे। शिव प्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। वहीं 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए गए हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
Congratulations to all the national office bearers appointed by BJP National President Shri @JPNadda ji. My best wishes to them. https://t.co/km58e7W4Q4
— Dr. Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) July 29, 2023