रिटायर्ड IPS को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर, MS Dhoni पर फिक्सिंग के आरोप से जुड़ा है मामला

उच्चतम न्यायालय ने न्यायालय की अवमानना के एक मामले में सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी जी. संपत कुमार को बड़ी राहत दी है।

New Update
3 MS DHONI

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उच्चतम न्यायालय ने न्यायालय की अवमानना के एक मामले में सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी जी. संपत कुमार को बड़ी राहत दी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याचिका पर मद्रास उच्च न्यायालय की ओर से सुनाई गई 15 दिन की कैद की सजा पर सोमवार को रोक लगा दी।

धोनी पर लगा था बड़ा आरोप 

तमिलनाडु के रिटायर्ड आईपीएस अफसर संपत कुमार ने महेंद्र सिंह धोनी पर एक बड़ा आरोप लगाया था। दरअसल, जी संपत कुमार ने महेंद्र सिंह धोनी पर इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में फिक्सिंग का आरोप लगाया था। जिसके बाद यह मामला मद्रास हाईकोर्ट में पहुंचा और धोनी ने संपत कुमार पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया।