हेमंत सोरेन को लेकर आ गई बड़ी खबर

सभी दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कुल सात चरणों में वोटिंग होनी है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार फेज में मतदान होंगे। गुरुवार को यानि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने दो सीटों पर

author-image
Kalyani Mandal
New Update
hemants

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : सभी दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कुल सात चरणों में वोटिंग होनी है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार फेज में मतदान होंगे। गुरुवार को यानि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। ऐसी अटकलें थीं कि JMM दुमका से जेल में बंद हेमंत सोरेन को चुनावी मैदान में उतारेगी। लेकिन इस सीट से नलिन सोरेन को टिकट दिया गया है। सोरेन परिवार से 'बगावत' करने वाली सीता सोरेन को भाजपा ने दुमका सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, JMM छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को भाजपा ने दुमका लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।