मेट्रो में सफर करने वाले हो जाएं सावधान!

दिल्ली मेट्रो में एक साइको की हरकत से सब हैरान है। सीसीटीवी की मदद से उसे पकड़ लिया गया है। महिला आर्किटेक्ट ने साइको की शिकायत की थी। दिल्ली मेट्रो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ IPC की धारा (354A) और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

author-image
Sunita Bauri
New Update
metro

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दिल्ली मेट्रो में अगर आप सफर करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लीजिए क्योंकि मेट्रो में अब तक एक साइको घूम रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने इस साइको को ढूंढ निकाला। बता दें कि बीते 4 अप्रैल को दिल्ली के जसोला मेट्रो स्टेशन पर महिला आर्किटेक्ट के साथ आरोपी लड़के ने अश्लील हरकत की थी। लिफ्ट के अंदर आरोपी ने अपने प्राइवेट पार्ट को महिला के शरीर से टच किया था। इस घिनौनी हरकत करने के बाद महिला ने जब विरोध जताया तो आरोपी मौके से मेट्रो में प्रवेश करने से पहले ही फरार हो गया था। दिल्ली मेट्रो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ IPC की धारा (354A) और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी को सीसीटीवी और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।